किस आधार पर बनवायें प्रमाण पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

इन दिनों झारखंड में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इन दोनों वर्गों में नियुक्ति उसी की हो सकती है, जिसके पास आवास प्रमाण पत्र हो. विडंबना यह है कि अभी तक इस राज्य में स्थानीयता की नीति ही परिभाषित नहीं हुई है, तो आवास प्रमाण पत्र कैसे प्रमाणित […]
विज्ञापन
इन दिनों झारखंड में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इन दोनों वर्गों में नियुक्ति उसी की हो सकती है, जिसके पास आवास प्रमाण पत्र हो.
विडंबना यह है कि अभी तक इस राज्य में स्थानीयता की नीति ही परिभाषित नहीं हुई है, तो आवास प्रमाण पत्र कैसे प्रमाणित हो सकता है. ज्यादातर जिलों में आवास प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान 1964 के खतियान की मांग की जाती है. मगर धनबाद और कुछ अन्य जिलों में 1932 के खतियान की मांग की जा रही है. क्योंकि इन जिलों में अंतिम सर्वे 1932 में हुआ था.
राज्य के विभिन्न जिलों में वहां हुए सर्वे के आधार पर खतियान की मांग की जा रही है. ऐसे में राज्य के अभ्यर्थियों के लिए विकट स्थिति यह पैदा हो गयी है कि आखिर वे किस साल के खतियान के आधार पर प्रमाण पत्र बनवायें? सरकार कृपया इस पर ध्यान दे.
– रश्मि, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




