शिक्षकों की व्यवस्था ठीक करे सरकार

Published at :03 Sep 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की व्यवस्था ठीक करे सरकार

झारखंड में शिक्षा सुधार की मांग की जा रही है. यह सबके लिए जरूरी भी है. शिक्षा में बदलाव लाकर एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है. सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयास के बाद भी राज्य में कई ऐसे जिले हैं, जहां की बुनियादी शिक्षा ही धराशायी हो रही है. […]

विज्ञापन
झारखंड में शिक्षा सुधार की मांग की जा रही है. यह सबके लिए जरूरी भी है. शिक्षा में बदलाव लाकर एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है.
सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयास के बाद भी राज्य में कई ऐसे जिले हैं, जहां की बुनियादी शिक्षा ही धराशायी हो रही है. कहीं शिक्षकों की कमी है, तो कहीं बच्चे कम हैं.
जिन स्कूलों में दर्जनों शिक्षकों की जरूरत है, वहां दो-चार से काम चलाया जा रहा है और जहां दो-चार शिक्षकों की दरकार है, वहां दर्जन भर काम कर रहे हैं. शिक्षकों की इसी विषमता के कारण बच्चों को बुनियादी शिक्षा भी ठीक से नहीं दी जा रही है.
आज जरूरत इस बात की नहीं है कि शिक्षा के प्रसार के लिए योजनाओं का विस्तार किया जाये या फिर नयी योजनाएं शुरू की जायें. जरूरत इस बात की है कि सरकार शिक्षकों की विषमता को दूर करे.
मिथिलेश प्रजापति, गैरमजरूआ, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola