जानलेवा हो चुका है चितरा का प्रदूषण

एसपी माइंस चितरा कोलियरी में प्रदूषण की मात्र दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. दूषित वातावरण के कारण यहां के लोगों में गंभीर एवं घातक बीमारियां पैदा हो रही हैं. हालांकि, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के द्वारा खदानों के लिए नियम बनाये गये हैं, यहां पर इन नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. […]
एसपी माइंस चितरा कोलियरी में प्रदूषण की मात्र दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. दूषित वातावरण के कारण यहां के लोगों में गंभीर एवं घातक बीमारियां पैदा हो रही हैं.
हालांकि, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के द्वारा खदानों के लिए नियम बनाये गये हैं, यहां पर इन नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है.
न तो यहां अस्पताल की व्यवस्था है और न ही अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. स्थिति यह है कि जब खदानों से खनिज पदार्थ निकालने के लिए विस्फोट किया जाता है, तो उसके मानकों को पूरा नहीं किया जाता.
जहां पर खदान है, उसी के पास उसके कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराया गया है, जिससे कर्मचारियों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. झारखंड सरकार के अधिकारियों से निवेदन है कि वे इस दिशा में ध्यान दें. गणोश प्रसाद सिंह, शहरजोरी, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




