शिक्षकों की हड़ताल को हल्के में न लें

Published at :26 Aug 2015 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की हड़ताल को हल्के में न लें

अपना हक पाने के लिए पारा शिक्षकों को बार-बार हड़ताल करना पड़ रहा है. राज्य उनकी हड़ताल को हल्के में लेकर बार-बार उनकी मांग की अनदेखी कर देती है. लेकिन उसे यह समझ लेना चाहिए कि यदि स्कूलों में पारा शिक्षक हैं, तभी पढ़ाई भी हो रही है. यदि वे न रहें, तो पठन-पाठन का […]

विज्ञापन
अपना हक पाने के लिए पारा शिक्षकों को बार-बार हड़ताल करना पड़ रहा है. राज्य उनकी हड़ताल को हल्के में लेकर बार-बार उनकी मांग की अनदेखी कर देती है. लेकिन उसे यह समझ लेना चाहिए कि यदि स्कूलों में पारा शिक्षक हैं, तभी पढ़ाई भी हो रही है.
यदि वे न रहें, तो पठन-पाठन का कार्य भी ठप हो जायेगा. सवाल है कि आखिर ये ज्यादा मांग ही क्या रहे हैं? इस महंगाई के जमाने में एक मजदूर भी इनसे ज्यादा पैसे कमाते हैं. शिक्षण कार्य में अनुभव की भी महत्ता है.
इन शिक्षकों के पास सात सालों का अनुभव भी है. अगर हड़ताल लंबी खिंचती है तो अंतत: नुकसान छात्रों का ही होगा. सरकार इनकी बातें न मान कर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है. इसलिए सरकार को संजीदगी से इनकी मांगों पर गौर करना चाहिए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे.
दीपक कुमार, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola