यहां तो सिर्फ सुझाव ही लिये जाते हैं

Published at :26 Aug 2015 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
यहां तो सिर्फ सुझाव ही लिये जाते हैं

सरकार ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 181 नंबर के हेल्पलाइन नंबर जारी किये थे. इसी जून महीने में मैंने रातु रोड के यातायात जाम की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन किये थे. फोन करते वक्त यह कहा गया था कि आपके सुझाव पर अमल किया जायेगा. जब हमने उनसे यह सवाल […]

विज्ञापन
सरकार ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 181 नंबर के हेल्पलाइन नंबर जारी किये थे. इसी जून महीने में मैंने रातु रोड के यातायात जाम की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन किये थे.
फोन करते वक्त यह कहा गया था कि आपके सुझाव पर अमल किया जायेगा. जब हमने उनसे यह सवाल पूछा था कि यह कब तक अमल में आयेगा, तो जवाब मिला था कि 10-15 दिनों के अंदर आपके सुझाव पर अमल हो जायेगा. निर्धारित समय के काफी दिन बाद भी न तो सुझाव पर अमल हुआ और न ही भविष्य में अमल होने के आसार नजर आते हैं.
अत: सरकार से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए हेल्पलाइन नंबर पर मिलनेवाले सुझावों पर अमल करने के लिए सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को खास हिदायत दी जाये.
अजय झा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola