तोल-मोल के बोलें रामदेव

Published at :08 Oct 2013 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
तोल-मोल के बोलें रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों देश भर में 2014 में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता जागरण अभियान चला रहे हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘नामर्द’ कहा. यह टिप्पणी आपत्तिजनक है. हमें अपने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं […]

विज्ञापन

योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों देश भर में 2014 में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता जागरण अभियान चला रहे हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नामर्द कहा. यह टिप्पणी आपत्तिजनक है.

हमें अपने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी को कुछ भी कह दें. फिर यह गलती तो बाबा रामदेव की है. बाबा रामदेव को हम योगगुरु के नाम से जानते हैं और इसी रूप में हमने उन्हें स्वीकारा है, उन्हें अपने हृदय में एक विशेष जगह दी है.

उनके प्रति हमारी अपार श्रद्धा है. बेहतर होगा कि उन्हें जिस रूप में हमने स्वीकारा है, वे हमेशा उसी रूप में हमारे सामने बने रहें. मतदाता जागरण अभियान चलाना, लोगों को जाग्रत करना ठीक है, लेकिन उनके द्वारा ऐसी टिप्पणी करना निंदनीय है.

गीता दुबे, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola