सिंहासन खाली करो कि जनता आती है

जब हमारे 32 प्रतिशत सांसद अपराधी होकर अपराधियों को बचाते रहेंगे और इनसान पिसता चला जायेगा, जब संविधान और सर्वोच्च संस्था मूकदर्शक हो जायेंगे, जब देश में कानून का शासन समाप्त हो जायेगा और सजा मात्र गरीबों और आम जनता के लिए रह जायेगी, तब तो अब जन आंदोलन और जन क्रांति का विकल्प ही […]
जब हमारे 32 प्रतिशत सांसद अपराधी होकर अपराधियों को बचाते रहेंगे और इनसान पिसता चला जायेगा, जब संविधान और सर्वोच्च संस्था मूकदर्शक हो जायेंगे, जब देश में कानून का शासन समाप्त हो जायेगा और सजा मात्र गरीबों और आम जनता के लिए रह जायेगी, तब तो अब जन आंदोलन और जन क्रांति का विकल्प ही शेष रह जायेगा जनता के पास.
सांसद जब ऐसे किसी विधेयक पर अपनी सहमति देते हों, जिससे अपराधियों को बचाया जा रहा हो, तब क्या संसद की सर्वोच्चता बची रह जायेगी? आज जनता इन तमाम सवालों का एक जवाब चाहती है. क्या इतिहास फिर करवट ले रहा है? क्या हम आजादी के 66 वर्ष भी नहीं बिता पायेंगे एक जिम्मेदार लोकतंत्र के साये में? तमाम राजनीतिक दल हमाम में नंगे हो चुके हैं. यह कहने का समय है कि ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’.
डॉ अरुण सज्जन, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










