कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर?

Published at :16 Jun 2015 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर?

कॉलेज का लेक्चरर था. सोशल साइंस के प्रोफेसर सामने खड़े थे. पूरी क्लास भरी थी. विषयांतर कर प्रोफेसर साहब ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, आज आते समय फलां चौक पर काफी भीड़ थी. पता चला, बिना हेलमेटवाले दोपहिया वाहन चालकों से फाइन वसूला जा रहा है. हेलमेट न पहनने से देश में हरेक साल डेढ़ […]

विज्ञापन

कॉलेज का लेक्चरर था. सोशल साइंस के प्रोफेसर सामने खड़े थे. पूरी क्लास भरी थी. विषयांतर कर प्रोफेसर साहब ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, आज आते समय फलां चौक पर काफी भीड़ थी. पता चला, बिना हेलमेटवाले दोपहिया वाहन चालकों से फाइन वसूला जा रहा है.

हेलमेट न पहनने से देश में हरेक साल डेढ़ से दो लाख लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं. यातायात पुलिस ने काफी प्रयास किया, परंतु युवावर्ग में सुधार नहीं हुआ. कुछ पल चुप रहने के बाद वे पूछे, इसका समाधान कैसे होगा?

इसका जवाब कई छात्रों ने दिया, पर वह संतुष्ट न हुए. एक लड़के ने कहा कि दुनिया में कोई काम असंभव नहीं है. उसका जवाब सुन प्रोफेसर साहब कुछ संतुष्ट नजर आये. क्लास ऑफ होने के बाद उन्होंने देखा कि उन्हें संतुष्ट करनेवाला लड़का ही बिना हेलमेट के अपनी बाइक चला रहा है.

गोपाल राई, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola