आखिर खुल ही गयी आप की कलई

आम आदमी पार्टी द्वारा जल्दबाजी में कच्ची-पीली ईंटों से बनाये गये मकान का हश्र यही होना ही था, क्योंकि कोई भी मकान बिना मजबूत और अच्छी ईंटों की बुनियाद के कभी मजबूत नहीं हो सकता. यह पार्टी भी उसी दिन अन्य पार्टियों की लाइन में ही आ चुकी थी, जब अच्छाई और ईमानदारी की जगह […]
आम आदमी पार्टी द्वारा जल्दबाजी में कच्ची-पीली ईंटों से बनाये गये मकान का हश्र यही होना ही था, क्योंकि कोई भी मकान बिना मजबूत और अच्छी ईंटों की बुनियाद के कभी मजबूत नहीं हो सकता. यह पार्टी भी उसी दिन अन्य पार्टियों की लाइन में ही आ चुकी थी, जब अच्छाई और ईमानदारी की जगह चंदे आदि के लोभ में टिकट और पार्टी पद दिये जाने लगे. पार्टी में कुछ अच्छे लोगों ने विरोध करते हुए जांच की बात की, मगर उन्हें तानाशाही तरीके से अपमानित कर तुरंत निकल दिया गया. यह कितने शर्म की बात है.
आलोचकों, सुधारकों और विरोधियों का तो सदा लोकतंत्र में सम्मान मिलता रहा है, मगर यहां तो जिस मीडिया ने उसे इस ऊंचाई तक पहुंचाया था, उसे ही धमिकयां तक भी दी गयीं. अब इस पार्टी की भी कलई पूरी तरह से खुल चुकी है.
वेद, मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




