हॉकी खिलाड़ियों का ऐसा अपमान?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड ने हॉकी में कई बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है. हॉकी के बेताज बादशाह झारखंड में ही जन्मे जयपाल सिंह मुंडा ने ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. उसी महान खिलाड़ी की जन्मभूमि पर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को मात्र 1500 रुपये के सम्मान के रूप में देना सरासर नाइंसाफी है […]
विज्ञापन
झारखंड ने हॉकी में कई बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है. हॉकी के बेताज बादशाह झारखंड में ही जन्मे जयपाल सिंह मुंडा ने ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. उसी महान खिलाड़ी की जन्मभूमि पर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को मात्र 1500 रुपये के सम्मान के रूप में देना सरासर नाइंसाफी है और हॉकी के प्रति अपनी उपेक्षा को प्रकट करना है.
अंसुता लकड़ा और हॉकी खिलाड़ियों द्वारा सम्मान के रूप में तुच्छ 1500 रुपये लेने से इनकार करना बिलकुल सही निर्णय है, जबकि अन्य खेल खिलाड़ियों चार-चार लाख रुपये मिलना हॉकी खिलाड़ियों के प्रति भेदभाव को दर्शाता है. देखा गया है कि अन्य राज्यों में ओलिंपिक खिलाड़ियों को सरकार पांच-10 लाख रुपये देने की घोषणा करती है, ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता रहे.
अंजली कुजूर, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




