बदलाव से अभियान होगा सफल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार द्वारा राज्य में स्कूल चलो अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. यह अभियान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कम और बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है.हालांकि, सरकार को यह लगता है कि इस अभियान से बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी. सरकार के इस […]
विज्ञापन
सरकार द्वारा राज्य में स्कूल चलो अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. यह अभियान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कम और बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है.हालांकि, सरकार को यह लगता है कि इस अभियान से बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी.
सरकार के इस अभियान पर सवाल यह भी उठता है कि क्या इससे स्कूलों की स्थिति में बुनियादी सुधार होगा? क्या स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी की जा सकेगी? खुले आकाश में या फिर पेड़ों के नीचे बैठनेवाले बच्चों को स्कूल भवन में बैठना नसीब होगा?
क्या स्कूलों में मध्याह्न् भोजन परोसने और बनाने के लिए सरकार द्वारा कोई अलग से व्यवस्था की जायेगी? ये कुछ ऐसे बुनियादी सवाल हैं, जिसका हल ढूंढ़े बगैर प्राथमिक शिक्षा में बुनियादी बदलाव कर पाना संभव नहीं है.
दीपक कुमार सिंह, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




