हम मां की डांट सुन मनाते हैं मदर्स डे

10 मई की सुबह जैसे ही मैंने फेसबुक खोला ‘मदर्स डे’ के ढेर सारे पोस्ट भरे पड़े थे. ये सारे पोस्ट उस महान भारत देश के लोगों ने डाले थे, जहां लाखों की संख्या में लोग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं. एक दिन मदर्स डे मनाना और दूसरे दिन ही अपनी मां की सुधि […]
10 मई की सुबह जैसे ही मैंने फेसबुक खोला ‘मदर्स डे’ के ढेर सारे पोस्ट भरे पड़े थे. ये सारे पोस्ट उस महान भारत देश के लोगों ने डाले थे, जहां लाखों की संख्या में लोग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं.
एक दिन मदर्स डे मनाना और दूसरे दिन ही अपनी मां की सुधि नहीं लेना. खुद के बच्चे और पत्नी के लिए हर महीने कपड़े खरीदना, लेकिन मां को धागा भी नसीब नहीं. कितने शर्म की बात है कि अब मां भी अपने बच्चों की मोहताज हो गयी. जिस मां ने नौ माह तक अपने पेट में रख कर बच्चे को जन्म दिया, वही बच्चे का बाप होने के बाद बेईमान हो गया.
सच कहूं, तो सुबह मां की डांट के साथ आंख खुलना, खाते समय हाथ में मोबाइल देख भगवान से उसे खराब होने की दुआ मांगना आदि कितना अच्छा लगता था. हम ग्रामीण हर दिन इस तरह के मदर्स डे मनाते हैं. हे मां! तुङो कोटि-कोटि नमन.
शुभ वर्मा, गिरिडीह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




