कर्ज में डूबते जा रहे किसान

Published at :01 May 2015 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
कर्ज में डूबते जा रहे किसान

आज भारत में किसानों की हालत देख कर लगता है कि जैसे इस देश में उनका कोई महत्व ही नहीं. हमने दिन-प्रतिदिन समाज में किसानों का कद छोटा कर दिया है.उसके प्रति इस देश के राजनेताओं और उच्च वर्ग का जो हीन रवैया है उसकी कोई हद नहीं, ऐसा लगता है मानो इस देश में […]

विज्ञापन
आज भारत में किसानों की हालत देख कर लगता है कि जैसे इस देश में उनका कोई महत्व ही नहीं. हमने दिन-प्रतिदिन समाज में किसानों का कद छोटा कर दिया है.उसके प्रति इस देश के राजनेताओं और उच्च वर्ग का जो हीन रवैया है उसकी कोई हद नहीं, ऐसा लगता है मानो इस देश में किसान होना गुनाह करने के बराबर है. सच पूछिए तो इस देश के लोगों को अपने पेट से ज्यादा बाहरी चकाचौंध की चिंता होती है. इसलिए शायद किसानों की यह हालत है.
आज किसान मर रहा है, पर उसे देखने वाला कोई नहीं. न सरकार को इसकी चिंता है और न किसी और को. बारिश और ओलावृष्टि से फसल बरबाद हो गयी. कृषि विभाग के अनुसार केवल देवघर जिले में ही 35-40 फीसदी तक सब्जियों का नुकसान हुआ है. इस नुकसान की वजह से किसान कर्ज मे डूबते जा रहे हैं.
विवेकानंद विमल, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola