वोट से वंचित रहेंगे जेपीएससी अभ्यर्थी

Published at :30 Apr 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
वोट से वंचित रहेंगे जेपीएससी अभ्यर्थी

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के 13 नगर निकायों के लिए मतदान की तारीख 26 मई तय की गयी है. यह चुनाव पूरे राज्य में एक साथ 26 मई को करायें जायेंगे. लेकिन इधर जेपीएससी द्वारा पांचवी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में 26 मई को सामान्य अध्ययन की परीक्षा ली जायेगी. सामान्य अध्ययन की […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के 13 नगर निकायों के लिए मतदान की तारीख 26 मई तय की गयी है. यह चुनाव पूरे राज्य में एक साथ 26 मई को करायें जायेंगे. लेकिन इधर जेपीएससी द्वारा पांचवी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में 26 मई को सामान्य अध्ययन की परीक्षा ली जायेगी.
सामान्य अध्ययन की मुख्य परीक्षा तथा चुनाव की तिथि एक दिन होने से राज्य के कई अभ्यर्थी अपने अपने वार्डो में वोट के संवैधानिक अधिकार से वंचित रह जायेंगे. इससे उनके मताधिकार के दुरुपयोग होने का खतरा अधिक है.
आम तौर पर आज की लोकतांत्रिक प्रणाली में असली मतदाता के उपस्थित न होने की स्थिति में भी उसका वोट इवीएम में चला जाता है. यह क्यों और कैसे होता है, यह चुनाव अधिकारी जानें, लेकिन फिलहाल चुनाव आयुक्त से निवेदन कि वे इसकी तिथि में बदलाव करनें की कृपा करें.
ज्योति सिंह, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola