किसानों को लील रही यह व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

अभी कुछ दिन पहले खबर आयी कि आलू के किसान ने आत्महत्या कर ली. देश में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां आलू का उपयोग न होता हो, मगर इसका उत्पादन उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में अधिक होता है. ये तीन राज्य पूरे देश में आलू की आपूर्ति करते हैं. पश्चिम बंगाल के […]
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले खबर आयी कि आलू के किसान ने आत्महत्या कर ली. देश में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां आलू का उपयोग न होता हो, मगर इसका उत्पादन उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में अधिक होता है.
ये तीन राज्य पूरे देश में आलू की आपूर्ति करते हैं. पश्चिम बंगाल के आलू की घरेलू खपत अधिक है. राज्य में किसान अपनी लागत वसूल नहीं पाते, तो दूसरे राज्य के लोगों को महंगे दामों पर भी आलू नसीब नहीं है. खपत और उत्पादन में समस्या नहीं है, तो फिर आलू के किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं?
क्या यह हमारी व्यवस्था में दोष का नतीजा नहीं है? यह व्यवस्था ही है, जो हमारे किसानों को मरने पर मजबूर कर रही है. सरकार आपूर्ति व्यवस्था ठीक कर दे, तो ये गरीब किसान मौत को गले न लगायें. इससे महंगाई पर भी काबू पाया जा सकता है.
विनोद कुमार गुप्ता, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




