मानसिकता बदलने से बदलेंगे हालात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

आज के इस बदलते दौर में जहां लोग महिला-पुरुष को बराबरी का दर्जा देने की बात करते हैं, वहीं हमारे देश की महिला पर ये अत्याचार? कौन है इसका जिम्मेवार, नारी इतनी कमजोर क्यों है? आखिर इसकी वजह क्या है कि हम अपने घर मे भी सुरक्षित नहीं रहीं? महिलाओं के साथ इस तरह की […]
विज्ञापन
आज के इस बदलते दौर में जहां लोग महिला-पुरुष को बराबरी का दर्जा देने की बात करते हैं, वहीं हमारे देश की महिला पर ये अत्याचार? कौन है इसका जिम्मेवार, नारी इतनी कमजोर क्यों है? आखिर इसकी वजह क्या है कि हम अपने घर मे भी सुरक्षित नहीं रहीं?
महिलाओं के साथ इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम देकर बेखौफ घूमते अपराधी सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते हैं. कभी स्कूल-कॉलेज में, तो कभी चलती बस में, हर जगह यही आलम है. घटना के विरोध में लोग टायर जलाते हैं, कैंडल मार्च निकालते हैं, जुलूस निकालते हैं, सड़क जाम करते हैं.
क्या इससे गुनाह रुक जायेगा? हमें समस्या की असली जड़ तक पहुंचना होगा, तभी स्थिति में सुधार हो सकता है. घिनौनी मानसिकता वाले लोगों को सुधारना होगा, तभी हमारी मां-बहनें-बेटियां सुरक्षित होंगी.
मंजरी मिश्र, आदित्यपुर, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




