जन वितरण दुकानदारों की मनमानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2015 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

राजधानी रांची की जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अब भी दुकानदारों की मनमानी चल रही है. सरकार लाख प्रयास कर ले यह रुकने वाली नहीं है. चावल हो या मिट्टी का तेल, दोनों ही वस्तुओं में नाप-तौल में गड़बड़ी हमेशा रहती है. 35 किलो चावल सरकार की ओर से दिया जाता है पर दुकानदार […]
विज्ञापन
राजधानी रांची की जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अब भी दुकानदारों की मनमानी चल रही है. सरकार लाख प्रयास कर ले यह रुकने वाली नहीं है. चावल हो या मिट्टी का तेल, दोनों ही वस्तुओं में नाप-तौल में गड़बड़ी हमेशा रहती है. 35 किलो चावल सरकार की ओर से दिया जाता है पर दुकानदार 30 किलो देते हैं और उसे घर में तौलने पर 28 किलो ही होता है, पर पैसा पूरे पैंतीस किलो का ही ले लेते हैं.
उसी तरह मिट्टी का तेल तीन लीटर की जगह दो ही लीटर मिलता है. इस विषय पर सिर्फ इतना कहना है कि जब सरकार से गरीबों के लिए पूरा सामान आता है तो वितरक को भी चाहिए कि सही-सही नाप-तौल दें. आपके अखबार के माध्यम से उन सभी लोगों का ध्यान इस विषय पर खींचना चाहती हूं. लाल कार्ड, पीला कार्ड धारक सभी लोग इसका विरोध करें तभी यह संभव हो सकेगा.
एक भुक्तभोगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




