बाल मनोविज्ञान को समङों अभिभावक

Published at :19 Mar 2015 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाल मनोविज्ञान को समङों अभिभावक

आज टेलीविजन के प्रति बच्चों का लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसलिए यह अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक प्रभाव डालनेवाले कार्यक्रम देखने को प्रेरित करें. दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शारीरिक प्रशिक्षण सहित कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं, जो बच्चों को शारीरिक और मानसिक तौर […]

विज्ञापन
आज टेलीविजन के प्रति बच्चों का लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसलिए यह अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को सकारात्मक प्रभाव डालनेवाले कार्यक्रम देखने को प्रेरित करें. दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शारीरिक प्रशिक्षण सहित कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं, जो बच्चों को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बना सकते हैं.
बालचित्र, कहानियां, बच्चों के सामाजिक व भावनात्मक विकास में सहायक होते हैं. विज्ञान से जुड़े टीवी चैनल मानव जीवन के प्रकृति से संबंधों को समझाने में सहायक होते हैं. बच्चों का व्यक्तित्व अपने आसपास के वातावरण से काफी प्रभावित होता है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के मनोविज्ञान को समझ कर उन्हें टीवी के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की ओर मोड़ने का प्रयास करें.
अनिरुद्ध पाठक, मैथन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola