हरमूवासियों का दर्द भी समङो कोई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के बीचोबीच हरमू बाजार और हरमू आवासीय कॉलोनी स्थित है, लेकिन इस इलाके के नागरिकों की त्रसदी यह है कि उन्हें हरमू से रांची बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, डोरंडा और कांटाटोली जैसे प्रमुख स्थलों पर जाने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है. यहां तक कि निजी तौर पर चलाये […]
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची के बीचोबीच हरमू बाजार और हरमू आवासीय कॉलोनी स्थित है, लेकिन इस इलाके के नागरिकों की त्रसदी यह है कि उन्हें हरमू से रांची बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, डोरंडा और कांटाटोली जैसे प्रमुख स्थलों पर जाने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है. यहां तक कि निजी तौर पर चलाये जानेवाले टेंपो भी इस कॉलोनी से नहीं चलते हैं.
यह विडंबना ही है कि हरमू से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अशोक नगर जाने के लिए भी लोगों को दो बार टेंपो बदलना पड़ता है. हालांकि, इस कॉलोनी के लोगों ने यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. अत: प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार से आग्रह है कि इस पर विचार करें.
अनूप कुमार सिन्हा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




