पुरुषों को भी मिले वीआरएस

Published at :12 Mar 2015 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों को भी मिले वीआरएस

कोल इंडिया में महिलाओं को वीआरएस का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है, परंतु पुरुषों के लिए वीआरएस की ओर भी ध्यान देना चाहिए. आज बहुत से कोयलाकर्मी ऐसे हैं, जो शरीर एवं बीमारी से कार्य करने में असमर्थ हैं, पर वे मजबूरीवश अपने आप को अनफिट नहीं करा सकते और वे बिचौलियों के चक्कर में […]

विज्ञापन
कोल इंडिया में महिलाओं को वीआरएस का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है, परंतु पुरुषों के लिए वीआरएस की ओर भी ध्यान देना चाहिए. आज बहुत से कोयलाकर्मी ऐसे हैं, जो शरीर एवं बीमारी से कार्य करने में असमर्थ हैं, पर वे मजबूरीवश अपने आप को अनफिट नहीं करा सकते और वे बिचौलियों के चक्कर में पड़ कर भारी राशि गवां देते हैं.
कोयला कर्मियों के अधिकतर आश्रित बेरोजगार ही हैं.कोल इंडिया के चैयरमैन व ट्रेड यूनियन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. अनेक कोयलाकर्मी ऐसे हैं, जो शराब एवं जुए की लत के कारण सूदखोरों की चंगुल में फंसे हुए हैं. कोयलाकर्मी सूदखोर के चक्रव्यूह में ऐसा फंसता है कि अंतत: सूदखोर कोयलाकर्मी को समय से पहले गोल्डन दिला कर अपना पैसा वसूल कर उन्हें एवं उनके आश्रितों को गरीबी की दलदल में धकेल देता है.
बिरजू चौहान, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola