होली पर चढ़ गया बजट का रंग

Published at :05 Mar 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
होली पर चढ़ गया बजट का रंग

होली पर चढ़ गया फिर बजट का रंग, मध्यम वर्ग का जीवन हो गया बदरंग. पुआ-पूड़ी और मिठाई, सब फीका का फीका, सत्ता ने सिखाया इस बार जीने का नया सलीका. क्या-क्या सपने दिखला कर आयी थी यह नयी सरकार, शासन मिलते ही हो गयी सीलन भरी दीवार. मन आहत और दिल पर लग गयी […]

विज्ञापन
होली पर चढ़ गया फिर बजट का रंग,
मध्यम वर्ग का जीवन हो गया बदरंग.
पुआ-पूड़ी और मिठाई, सब फीका का फीका,
सत्ता ने सिखाया इस बार जीने का नया सलीका.
क्या-क्या सपने दिखला कर आयी थी यह नयी सरकार,
शासन मिलते ही हो गयी सीलन भरी दीवार.
मन आहत और दिल पर लग गयी है ठेस,
जाने आगे कैसा होगा मेरे देश का भेष.
चिकनी-चुपड़ी बातों से सभी हमें भरमाते हैं,
अपनी गोटी साधने में जरा भी नहीं शर्माते हैं.
ऊपर-ऊपर कहता हूं, दिल है बिलकुल साफ,
होली का हुड़दंग समझ कर करना भैया माफ.
संजय, कांके रोड, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola