स्वाइन फ्लू और सरकारी उदासीनता

Published at :24 Feb 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू और सरकारी उदासीनता

स्वाइन फ्लू आज हमारे देश के सामने एक बड़ी चुनौती बन गया है. हमारे देश में अभी तक स्वाइन फ्लू से होनेवाली मौतों की संख्या आठ सौ के पास पहुंच चुकी है और हजारों लोग इसकी चपेट में आ गये हैं. सरकारी तंत्र चाहे जितने भी दावे कर ले, लेकिन अभी तक इसे रोकने में […]

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू आज हमारे देश के सामने एक बड़ी चुनौती बन गया है. हमारे देश में अभी तक स्वाइन फ्लू से होनेवाली मौतों की संख्या आठ सौ के पास पहुंच चुकी है और हजारों लोग इसकी चपेट में आ गये हैं. सरकारी तंत्र चाहे जितने भी दावे कर ले, लेकिन अभी तक इसे रोकने में असफल ही साबित हो रहा है.

स्वाइन फ्लू से होनेवाली मौतों का कारण मरीजों की उपेक्षा और जानकारी का न होना है. हमारे राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कहती हैं कि स्वाइन फ्लू मच्छरों के काटने से फैला है. जब मुख्यमंत्री ही इस बीमारी से अनभिज्ञ हों, तो आम जनता को वे कैसे जाग्रत और समुचित इलाज मुहैया करवा पायेंगी. हमारे देश के मंत्रियों को भी इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है. चाहे वे गुजरात के हों या फिर राजस्थान के. इसके बावजूद हमारी सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं.

आलोक कुमार, हावड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola