जनप्रतिनिधित्व कानून में हो संशोधन

Published at :23 Feb 2015 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
जनप्रतिनिधित्व कानून में हो संशोधन

झारखंड विकास मोरचा के छह विधायक जिस तरह से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गये, वह भले ही कानूनसंगत हो, लेकिन यह उनकी राजनीति का नैतिक पतन है. इन विधायकों को मतदाताओं ने भाजपा के हिसाब से वोट देकर जीत नहीं दिलायी थी. उनकी यह जीत भाजपा के विरोध में थी. इस बात […]

विज्ञापन
झारखंड विकास मोरचा के छह विधायक जिस तरह से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गये, वह भले ही कानूनसंगत हो, लेकिन यह उनकी राजनीति का नैतिक पतन है. इन विधायकों को मतदाताओं ने भाजपा के हिसाब से वोट देकर जीत नहीं दिलायी थी. उनकी यह जीत भाजपा के विरोध में थी. इस बात को वह भली प्रकार से जानते थे.
फिर भी उन्होंने अपने स्वार्थ को साधने के लिए भाजपा का दामन थाम कर अपने मतदाताओं के विचारों और वोटों के साथ धोखा किया है. ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन होना ही चाहिए और ऐसे लोगों को वापस बुलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. ऐसे ही लोग राजनीति में आकर जनता की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं. सरकार को जल्द से जल्द जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन करना चाहिए.
मो शकील राही, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola