मानवता की राह पकड़े पाकिस्तान

पिछले कई महीनों से पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने भारत के साथ छद्म युद्ध छेड़ा हुआ है.वह सैकड़ों बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है और जम्मू-कश्मीर की सीमा के इलाकों में भारतीय नागरिकों को मार रहा है. घुसपैठियों को भी भारत में भेजने की कोशिश कर रहा है, […]
पिछले कई महीनों से पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने भारत के साथ छद्म युद्ध छेड़ा हुआ है.वह सैकड़ों बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है और जम्मू-कश्मीर की सीमा के इलाकों में भारतीय नागरिकों को मार रहा है. घुसपैठियों को भी भारत में भेजने की कोशिश कर रहा है, जिसे बार-बार हमारे जवानों ने रोका है. पाकिस्तान को मानवता के नाते इन हरकतों को छोड़ कर अपने देश की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
मलाला यूसुफजई की बातों को कम से कम मानें, जिसे शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है. पाकिस्तान ने अपने को खूनी खेल का अड्डा बना लिया है. वहां के प्रधानमंत्री के हाथों सेना संभल नहीं रही है, क्योंकि सीमा पार से भारत की ओर लगातार गोलीबारी हो रही है. उसकी भलाई इसी में है कि वह मानवता की राह पकड़े.
मनोज आजिज, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




