सुभाषित में नाम भी प्रकाशित करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

आपके समाचार पत्र प्रभात खबर के संपादकीय पृष्ठ पर ‘सुभाषित’ प्रकाशित किया जा रहा है. यह स्तंभ आपकी ओर से किया जानेवाला सराहनीय प्रयास है. यह समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है. अगर सुभाषित के साथ बातों को कहनेवाले संतों के नाम अथवा शास्त्रों व पुराणों के नाम को भी प्रकाशित किया जाए, […]
विज्ञापन
आपके समाचार पत्र प्रभात खबर के संपादकीय पृष्ठ पर ‘सुभाषित’ प्रकाशित किया जा रहा है. यह स्तंभ आपकी ओर से किया जानेवाला सराहनीय प्रयास है. यह समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है. अगर सुभाषित के साथ बातों को कहनेवाले संतों के नाम अथवा शास्त्रों व पुराणों के नाम को भी प्रकाशित किया जाए, तो सोने पर सुहागा होगा. महोदय, आपके समाचार पत्र में पहले भी ‘प्रेरणा’ के नाम से मुख्य पृष्ठ पर एक स्तंभ प्रकाशित किया जाता था.
अगर ‘सुभाषित’ नामक इस स्तंभ को प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित किया जाए, तो यह अधिक व्यापक तरीके से प्रेरणादायी साबित हो सकता है. संपादक महोदय, आम तौर पर पाठक की नजर सबसे पहले मुख्य पृष्ठ पर जाती है. सुबह के साथ यदि अच्छे तथ्यों से संकलित स्तंभ मिले, तो अच्छा होगा.
कृष्ण मोहन प्रसाद, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




