कहीं धूप है, तो कहीं छाया

Published at :03 Jan 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं धूप है, तो कहीं छाया

इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में अनोखा साबित हुआ है. इस चुनावी दंगल में दो चतुर नेताओं- यशवंत सिन्हा और इंदर सिंह नामधारी ने हिस्सा नहीं लिया. लोकसभा चुनाव से दूर रहने के कारण यह कहा जा रहा था कि सिन्हा विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. उनके पास राजनीतिक जीवन का लंबा […]

विज्ञापन
इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में अनोखा साबित हुआ है. इस चुनावी दंगल में दो चतुर नेताओं- यशवंत सिन्हा और इंदर सिंह नामधारी ने हिस्सा नहीं लिया. लोकसभा चुनाव से दूर रहने के कारण यह कहा जा रहा था कि सिन्हा विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. उनके पास राजनीतिक जीवन का लंबा अनुभव है. इन दोनों का चुनावी दंगल से दूर रहना लोगों को चौंका गया.
खैर, पुराने मुख्यमंत्रियों को पटखनी देते हुए रघुवर दास ने राज्य की सत्ता संभाली है. जनता ने उन्हें बहुमत दिया है. लेकिन देखना यह है कि वे सरकार कैसे चलाते हैं. अगर नेता चतुर हैं, तो नेताओं को बहुमत देनेवाली जनता चतुर सुजान है. इसके साथ ही, इस चुनाव में जिन पुराने और घाघ नेताओं को पटखनी मिली है, उनके लिए तो यही कहा जायेगा कि यह राम जी की माया है, कहीं धूप तो कहीं छाया है.
भगवान ठाकुर, तेनुघाट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola