सीएनटी की जगह नया कानून बने

Published at :11 Nov 2014 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी की जगह नया कानून बने

सूबे की सरकार को यदि सीएनटी एक्ट में संशोधन करना है, तो इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरा कर ली जानी चाहिए. इसका कारण यह है कि इस एक्ट के वर्तमान प्रावधानों की वजह से राज्य का गरीब आदमी आर्थिक पहलुओं से जुड़ा हुआ कोई काम नहीं कर पा रहा है. किसी को बेटी की शादी […]

विज्ञापन

सूबे की सरकार को यदि सीएनटी एक्ट में संशोधन करना है, तो इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरा कर ली जानी चाहिए. इसका कारण यह है कि इस एक्ट के वर्तमान प्रावधानों की वजह से राज्य का गरीब आदमी आर्थिक पहलुओं से जुड़ा हुआ कोई काम नहीं कर पा रहा है. किसी को बेटी की शादी के लिए पैसे की दरकार है, तो कोई अन्य काम करना चाहता है.

झारखंड का मूल निवासी और खास कर आदिवासी समुदाय या फिर अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय का ही आदमी क्यों न हो, उसे अपने थाने के बाहर के ग्राहकों के हाथ जमीन बेचने का अधिकार मिलना चाहिए. मेरी राय में तो इस कानून को समाप्त कर एक ऐसा नया कानून बनना चाहिए, जिसके माध्यम से गरीब आदमी को पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, जिला परिषद आदि की अनुशंसा पर बेचने का हक मिले.

अनिल कुमार चंद्रवंशी, डालटनगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola