बैंक कर्मचारियों का व्यवहार असहिष्ण

Published at :11 Nov 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों का व्यवहार असहिष्ण

आज जहां केंद्र सरकार देश के गरीबों के खाते बैंक में खुलवाने के लिए जन-धन योजना चला रही है, वहीं बैंक के कर्मचारी और अधिकारी ग्राहकों के प्रति अनुदार और असहिष्णु दिखायी देते हैं. खास कर एक बड़े सरकारी बैंक के कर्मचारियों की स्थिति तो और भी बदतर है. ऐसा देखा जाता है कि बैंक […]

विज्ञापन

आज जहां केंद्र सरकार देश के गरीबों के खाते बैंक में खुलवाने के लिए जन-धन योजना चला रही है, वहीं बैंक के कर्मचारी और अधिकारी ग्राहकों के प्रति अनुदार और असहिष्णु दिखायी देते हैं. खास कर एक बड़े सरकारी बैंक के कर्मचारियों की स्थिति तो और भी बदतर है.

ऐसा देखा जाता है कि बैंक से निकासी कराने या फिर पासबुक अपडेट करानेवालों को काउंटरों पर घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है और कर्मचारी अपनी बातों में मशगूल रहते हैं. टोका-टाकी करने पर उल्टे वे ग्राहकों पर ही बरसने लगते हैं. इतना ही नहीं, जब आप पैसे की निकासी के लिए बैंक के एटीएम पर जाते हैं, तो वहां सौ रुपये के नोट कभी नहीं मिलते. इससे जिनके खाते में कम पैसे रहते हैं, उन्हें परेशानी हो जाती है. कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि इससे कहीं बेहतर टोकन से ही निकासी थी.

परमेश्वर झा, दुमका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola