डाक घर में नहीं है डाक सामग्री

Published at :10 Nov 2014 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
डाक घर में नहीं है डाक सामग्री

मैं प्रभात खबर समाचार पत्र का नियमित पाठक हूं और इसके माध्यम से डाक विभाग की लापरवाही से छात्रों को हो रही परेशानी को बताना चाहता हूं. सरकार डाकघरों के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए एक तरफ उनमें एटीएम लगाने पर जोर दे रही है, तो दूसरी तरफ झारखंड के कई डाकघर ऐसे हैं […]

विज्ञापन

मैं प्रभात खबर समाचार पत्र का नियमित पाठक हूं और इसके माध्यम से डाक विभाग की लापरवाही से छात्रों को हो रही परेशानी को बताना चाहता हूं. सरकार डाकघरों के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए एक तरफ उनमें एटीएम लगाने पर जोर दे रही है, तो दूसरी तरफ झारखंड के कई डाकघर ऐसे हैं जहां महीनों से डाक सामग्री ही उपलब्ध नहीं हैं.

लोरदगा वैसे तो जिला शहर है, लेकिन यहां के डाकघरों में न तो डाक टिकट उपलब्ध हैं और न ही पोस्टल ऑर्डर मिलते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को डाक टिकट या फिर पोस्टल ऑर्डर पाने के लिए अन्य शहरों के डाकघरों की खाक छाननी पड़ रही है. मैं कई बार अपने शहर के डाकघर में पोस्टल ऑर्डर और डाक टिकट लाने गया, लेकिन हमेशा यही कहा गया कि पांच दिन बाद आना. सरकार इस पर ध्यान दे.

उज्ज्वल कुमार प्रजापति, लोहरदगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola