नेताओं के वायदा भंवर में फंसी जनता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2014 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से ठीक पहले राज्य सरकार ने एक बार फिर सूबे की जनता को ठगने के लिए वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी थी. सूबे की हेमंत सरकार रोजगार सृजन करने की नयी-नयी घोषणाएं कीं. बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा देने, गरीबी उन्मूलन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाने, महिलाओं […]
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से ठीक पहले राज्य सरकार ने एक बार फिर सूबे की जनता को ठगने के लिए वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी थी. सूबे की हेमंत सरकार रोजगार सृजन करने की नयी-नयी घोषणाएं कीं.
बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा देने, गरीबी उन्मूलन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाने, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देने और आदिवासियों को लुभाने के लिए अनेक लोकलुभावनी योजनाओं की घोषणा की गयी. देश और राज्य में जब कभी भी चुनाव का समय आता है, तो सरकारें लोकलुभावने वादों से जनता को ठगने के लिए अनेकानेक घोषणाएं करती हैं और नये सिरे से वोटबैंक तैयार करना चाहती हैं.
राज्य की हेमंत सरकार को मोदी लहर का भय सता रहा होगा. इसलिए उसने बौखलाहट में इन वादों की घोषणा की.
रवि रंजन, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




