डीजल के घटे दाम का फायदा किसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2014 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

देश की नयी सरकार ने कई साल बाद डीजल के दाम में कटौती करने का सराहनीय कदम उठाया. यह जानकर देशवासियों में एक उम्मीद जगी कि डीजल का दाम कम होने से जनता को महंगाई से राहत मिलेगी. बस किराया से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आयेगी, लेकिन सरकार की ओर से […]
विज्ञापन
देश की नयी सरकार ने कई साल बाद डीजल के दाम में कटौती करने का सराहनीय कदम उठाया. यह जानकर देशवासियों में एक उम्मीद जगी कि डीजल का दाम कम होने से जनता को महंगाई से राहत मिलेगी. बस किराया से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आयेगी, लेकिन सरकार की ओर से डीजल का दाम करने के एक पखवाड़ा बाद भी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें यथावत बनी हुई हैं.
बस, टेंपो और अन्य सार्वजनिक और निजी परिहवन के साधनों के किराये यथावत बने हुए हैं. किसानों को मिलने वाले बीज और खादों की कीमतों में किसी प्रकार की कमी नहीं आयी है. आज तक यह समझ में नहीं आया कि आखिर इसका लाभ किसे मिल रहा है. सरकार भी डीजल के दामों में कमी करने की घोषणा करके कान में तेल डाल कर सो गयी है. कृपया ध्यान दें.
अरविंद शर्मा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




