सत्यार्थी को नोबेल मिलने का है गर्व

Published at :28 Oct 2014 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
सत्यार्थी को नोबेल मिलने का है गर्व

बचपन बचाओ आंदोलन के मुखिया कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार मिलना देश के लिए गौरव की बात है. कैलाश सत्यार्थी ने बालश्रम उन्मूलन के लिए जो प्रयास किये, उसके लिए पूरा देश कायल है. हालांकि बालश्रम उन्मूलन के लिए हमारे देश के लोकतांत्रिक संविधान में कानून भी बनाया गया है, लेकिन इसकी […]

विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन के मुखिया कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार मिलना देश के लिए गौरव की बात है. कैलाश सत्यार्थी ने बालश्रम उन्मूलन के लिए जो प्रयास किये, उसके लिए पूरा देश कायल है. हालांकि बालश्रम उन्मूलन के लिए हमारे देश के लोकतांत्रिक संविधान में कानून भी बनाया गया है, लेकिन इसकी सफलता देश के सामाजिक विवेक पर निर्भर करती है.

संविधान की धारा 24 के माध्यम से हमें मौलिक अधिकार मिलने के साथ ही बालश्रम पर रोक लगाने का भी अधिकार दिया गया है. वहीं, राज्य के नीति निर्देशक तत्व के अनुच्छेद 39 के तहत यह राज्य का कर्तव्य बालश्रम उन्मूल करने का बनता है. उधर, बालक नियोजन अधिनियम 1938, बालश्रम 1933 और बालश्रम प्रतिरोध और विनिमय के अलावा अन्य कानून भी हैं, मगर सब बेकार.

प्रदीप कुमार सिंह, रामगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola