सेनाओं का मनोबल बढ़ाने का फैसला

भारतीय सेनाओं को आधुनिक हथियारों से लैस करने के उद्देश्य से मोदी सरकार के पहले बड़े फैसले में प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ मंत्र की स्पष्ट छाप दिखी. रक्षा मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने करीब 80 हजार करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी, जिसमें 50 हजार करोड़ की लागत […]
भारतीय सेनाओं को आधुनिक हथियारों से लैस करने के उद्देश्य से मोदी सरकार के पहले बड़े फैसले में प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ मंत्र की स्पष्ट छाप दिखी. रक्षा मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने करीब 80 हजार करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी, जिसमें 50 हजार करोड़ की लागत से देश में में छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है. मौजूदा पनडुब्बियों के पुराने होने के चलते पिछले कुछ वर्षों से हमारी नौसेना की क्षमता में चिंताजनक कमी आयी है. सिंधुरक्षक और सिंधुरत्न पनडुब्बियों में हाल में हुई दुर्घटनाओं ने इस चिंता को और बढ़ा दिया था. पिछली सरकार के दौरान समय पर फैसले न ले पाने के चलते रक्षा खरीद और सेनाओं के आधुनिकीकरण के मामले में ठहराव की स्थिति बन गयी थी. जरूरी रक्षा खरीद में विलंब व आधुनिकीकरण की उपेक्षा से सेना के मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इस पृष्ठभूमि में सरकार का यह निर्णय सराहनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




