जहां गये, छा गये मोदी

Published at :01 Oct 2014 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
जहां गये, छा गये मोदी

यह नरेंद्र मोदी का दूर दृष्टि और पक्का इरादा वाला व्यक्तित्व ही था, जिसने अकेले दम पर लोकसभा चुनावों में भाजपा का बेड़ा पार लगा दिया. आम चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी की छवि सारे विश्व में कोई बहुत अच्छी नहीं थी. चुनावी नतीजों ने उनकी इस छवि को सुधार दिया. जो अमेरिका एक समय […]

विज्ञापन
यह नरेंद्र मोदी का दूर दृष्टि और पक्का इरादा वाला व्यक्तित्व ही था, जिसने अकेले दम पर लोकसभा चुनावों में भाजपा का बेड़ा पार लगा दिया. आम चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी की छवि सारे विश्व में कोई बहुत अच्छी नहीं थी. चुनावी नतीजों ने उनकी इस छवि को सुधार दिया. जो अमेरिका एक समय मोदी को वीजा नहीं दे रहा था, अब मोदी को सिर-आंखों पर बिठा रहा है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा हो या मैडिसन स्क्वायर, मोदी जहां भी गये, छा गये. मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व के सभी देश भारत में निवेश करना चाह रहे हैं. देश में बेरोजगारी कम करने के लिए नरेंद्र मोदी विदेशों से निवेश लेकर आ रहे हैं. इससे पहले जापान में नरेंद्र मोदी ने जापानी वेशभूषा से और ड्रम बजा कर जापानियों का दिल जीत लिया था. आज देश ही नहीं, विदेशों में भी मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है.
संजय कुमार, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola