ताकि बना रहे व्यवस्था का सम्मान!

Published at :01 Oct 2014 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
ताकि बना रहे व्यवस्था का सम्मान!

पिछले दिनों मीडिया में उछला तारा शाहदेव प्रकरण किस रूप में याद किया जायेगा? महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज या व्यवस्था की मिलीभगत से चल रहा गंदा खेल! दोनों भले ही अलग-अलग चीजें हों, लेकिन इनका प्रभाव इस समाज पर गहरा पड़ता है. यहां मुद्दा सिर्फ एक है कि समाज और सामाजिक विकास की रक्षा […]

विज्ञापन

पिछले दिनों मीडिया में उछला तारा शाहदेव प्रकरण किस रूप में याद किया जायेगा? महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज या व्यवस्था की मिलीभगत से चल रहा गंदा खेल! दोनों भले ही अलग-अलग चीजें हों, लेकिन इनका प्रभाव इस समाज पर गहरा पड़ता है. यहां मुद्दा सिर्फ एक है कि समाज और सामाजिक विकास की रक्षा करने की जिम्मेवारी जिन हाथों को सौंपी गयी थी, वही इसे तार-तार करने पर आमादा हैं.

खैर, मामला अब शांत है और प्रशासन अपना काम कर रहा है, लेकिन अब देखना यह है कि इन असमाजिक, अनैतिक और स्वार्थी लोगों और उनके मददगारों को सरकार किस हद तक रोक पाती है. जनता को व्यवस्था से आशाएं हैं. इस प्रकरण को उसके सही अंजाम तक पहुंचा कर जनता की नजर में ‘व्यवस्था’ का सम्मान बरकरार रखना होगा.

विपुल तमेड़ा, लोहरदगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola