फिर से पढ़ायें नैतिकता का पाठ

Published at :23 Sep 2014 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
फिर से पढ़ायें नैतिकता का पाठ

आज देश में भ्रष्टाचार, अत्याचार, यौन दुराचार जैसी बुराइयों की लंबी सूची है, जो चहुंओर बलवती है. इन बुराइयों में लिप्त लोगों को सभी दंड देना चाह रहे हैं. अपराध को कम करने के लिए कानून के हाथ और लंबे करने पर विमर्श चल रहा है. यह चाहत, मांग और विमर्श अपनी जगह सही है. […]

विज्ञापन

आज देश में भ्रष्टाचार, अत्याचार, यौन दुराचार जैसी बुराइयों की लंबी सूची है, जो चहुंओर बलवती है. इन बुराइयों में लिप्त लोगों को सभी दंड देना चाह रहे हैं. अपराध को कम करने के लिए कानून के हाथ और लंबे करने पर विमर्श चल रहा है. यह चाहत, मांग और विमर्श अपनी जगह सही है.

दुष्टों को दंड मिलना ही चाहिए, लेकिन, इसके बाद भी ये बुराइयां कम होंगी क्या? इस बात को लेकर शंका है. ऐसे में विचार आता है कि भारत जैसे सांस्कृतिक राष्ट्र में ये टुच्ची बुराइयां इतनी विकराल कैसे होती जा रही हैं? कमी कहां हो रही है? दरअसल, इसका मूल कारण नैतिक मूल्यों का पतन है. जब हमारी आत्मा गलत और सही में भेद बताना भूल जाये, तो मनुष्य किसकी सुनेगा? आज मनुष्य को मनुष्य नहीं, पैसा कमाने वाला रोबोट बनाया जा रहा है. इसके लिए स्कूलों में नैतिक शिक्षा की नियमित कक्षाएं होनी चाहिए.

संजय मेहता, बरही, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola