चौधराहट न दिखाये अमेरिका

Published at :13 Sep 2014 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
चौधराहट न दिखाये अमेरिका

अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में अपनी दिलचस्पी क्यों दिखता है? हाल में ही उत्पन्न भारत-पाकिस्तान विवाद में उनके लिए दुर्भाग्य की क्या बात हो गयी? दोनों राष्ट्रों के प्रति उनको यदि इतनी चिंता है तो मुंबई बम कांड सहित जितनी भी आतंकी गतिविधियों के आकाओं को पाकिस्तान पनाह दिये हुए है, उस पर क्यों […]

विज्ञापन

अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में अपनी दिलचस्पी क्यों दिखता है? हाल में ही उत्पन्न भारत-पाकिस्तान विवाद में उनके लिए दुर्भाग्य की क्या बात हो गयी? दोनों राष्ट्रों के प्रति उनको यदि इतनी चिंता है तो मुंबई बम कांड सहित जितनी भी आतंकी गतिविधियों के आकाओं को पाकिस्तान पनाह दिये हुए है, उस पर क्यों नहीं कोई बयान जारी करते हैं?

भारतीय सैनिकों के सिर कलम करके जब वो इतरा रहे थे, तब क्यों नहीं उनकी इस घिनौनी हरकत के लिए चिंता दिखायी थी? दोनों देश ‘अपनी डफली, अपना राग’ अलाप रहे हैं. जो ताकतवर होगा वो निबट लेगा, कोई और विलाप न करे. हमारे देश के सैनिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को अपने देश की हिफाजत करने के लिए किसी बाहरी ताकत की आवश्यकता नहीं है. अमेरिका बेवजह अपनी चौधराहट न दिखाये.

संतोष कुमार, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola