सांसदों की परीक्षा आदर्श ग्राम योजना

अपने आने के साथ ही केंद्र में बदलाव की बयार ला चुके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ को शुरू करने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अब तक हमारे देश में प्रधानमंत्री और पुराने नेताओं के नाम से कई सारी योजनाएं […]
अपने आने के साथ ही केंद्र में बदलाव की बयार ला चुके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ को शुरू करने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अब तक हमारे देश में प्रधानमंत्री और पुराने नेताओं के नाम से कई सारी योजनाएं चल रही हैं, पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद के नाम से योजना की घोषणा करता हूं.
इस योजना के अंतर्गत हर सांसद तीन हजार से पांच हजार की जनसंख्या वाले किसी भी एक गांव को आदर्श गांव बनायेगा. देश के निर्माण के लिए गांव से शुरु आत करनी होगी. निस्संदेह यह एक अच्छी पहल है और इसके जरिये जनता भी अपने नेता की काबिलीयत से रू -ब-रू होगी. अब देखना यह है कि यह योजना गांवों के लिए कितनी कारगर सिद्ध होती है और गांवों को इससे कितना फयदा मिलता है.
अभिषेक चंद्र उरांव, ब्रांबे, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




