समस्याओं का कब होगा निदान?

Published at :02 Sep 2014 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं का कब होगा निदान?

आज देश के सामने कई गंभीर मसले हैं, जिन पर चिंतन की जरूरत है. पहला मसला है, महंगाई. दिन-रात पसीना बहाने के बावजूद लोगों के पास महीने के आखिर में कुछ नहीं बचता. दूसरा मसला है, भ्रष्टाचार. हमारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक व्याप्त है. लोग कहते हैं कि बिना घूस के कोई […]

विज्ञापन

आज देश के सामने कई गंभीर मसले हैं, जिन पर चिंतन की जरूरत है. पहला मसला है, महंगाई. दिन-रात पसीना बहाने के बावजूद लोगों के पास महीने के आखिर में कुछ नहीं बचता. दूसरा मसला है, भ्रष्टाचार. हमारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक व्याप्त है. लोग कहते हैं कि बिना घूस के कोई काम नहीं होता. तीसरा मुद्दा है, गरीबों के लिए राशन व्यवस्था.

यह समझ में नहीं आ रहा है कि इसे कैसे सुधारा जाये. जो भी सरकार आती है, वह इसमें कुछ नया जोड़-घटाव करती है, फिर भी हालत जस की तस है. गरीब लोगों तक सरकारी सब्सिडी नहीं पहुंचा पा रही है. चौथा मसला है, बेरोजगारी. युवाओं को रोजगार कैसे मिले और वह भी बेहतर रोजगार, यह सवाल आजादी के इतने वर्षो बाद भी बना हुआ है. युवा अच्छी-अच्छी डिग्रियां लेकर घर पर बैठे हुए हैं. नयी सरकार को इन मसलों पर ध्यान देना होगा, ताकि हालात सुधर सकें.

प्रकाश, डोरंडा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola