मत बिगाड़ो सौहार्दपूर्ण वातावरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

साल 2014 में मंदिर मुद्दे को लाकर बहुसंख्यक धार्मिक हिंदुओं के समर्थन से सत्ता में आने के बाद धीरे-धीरे देश की मूल समस्याओं- शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और आर्थिक बदहाली को सुधारने का रंचमात्र भी प्रयास न करके मोदी सरकार ऐसे मुद्दों को ला रही है, जिनसे हिंदुओं को लगे कि पिछले साठ साल में जो […]
विज्ञापन
साल 2014 में मंदिर मुद्दे को लाकर बहुसंख्यक धार्मिक हिंदुओं के समर्थन से सत्ता में आने के बाद धीरे-धीरे देश की मूल समस्याओं- शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और आर्थिक बदहाली को सुधारने का रंचमात्र भी प्रयास न करके मोदी सरकार ऐसे मुद्दों को ला रही है, जिनसे हिंदुओं को लगे कि पिछले साठ साल में जो काम कांग्रेसी सरकारें नहीं कर पायीं, उसे वर्तमान मोदी सरकार ने करके दिखा दिया.
यह सरकार ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ माहौल बने और मुस्लिम घृणा का पात्र बनें. युगों-युगों से बने देश के सामाजिक और धार्मिक समरसता व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पलीता लगा दिया गया है.
यह सरकार भारतीय संविधान की आत्मा ‘धर्म निरपेक्षता’ के मूल सिद्धांत को तार-तार करनेवाले नागरिक संशोधन विधेयक को लाकर देश के सामाजिक और धार्मिक समरसता व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ रही है. पूर्वोत्तर में आग लगी हुई है, यह बात देश के लिए ठीक नहीं है.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




