ePaper

अनिता बोस की अर्जी सुनें

Updated at : 24 Sep 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
अनिता बोस की अर्जी सुनें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सुपुत्री अनिता बोस कई बार भारत सरकार से जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे अपने पिता व भारत माता के वीर सुपुत्र की अस्थि-कलश को हिंदुस्तान लाये जाने तथा उसकी डीएनए टेस्ट करवाये जाने की मांग कर चुकी हैं, ताकि यह साबित हो सके कि वो नेताजी का ही अस्थि-भस्म […]

विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सुपुत्री अनिता बोस कई बार भारत सरकार से जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे अपने पिता व भारत माता के वीर सुपुत्र की अस्थि-कलश को हिंदुस्तान लाये जाने तथा उसकी डीएनए टेस्ट करवाये जाने की मांग कर चुकी हैं, ताकि यह साबित हो सके कि वो नेताजी का ही अस्थि-भस्म है.
इससे उनकी मृत्यु के कथित रहस्य से भी पर्दा उठ जायेगा. लेकिन अबतक केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. पांच सितंबर को उन्होंने पुनः मोदी सरकार से गुहार लगाते हुए अपनी मांग दुहरायी है. वर्तमान सरकार, जिन्होंने नेताजी के प्रति अपने अनुराग को समय-समय पर प्रदर्शित किया है, से उम्मीद है कि वह अनिता जी की मांग को अनसुनी नहीं करेगी और सिर्फ उनकी ही नहीं अपितु देश की जनभावना का ख्याल रखेगी.
सुरजीत झा, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola