प्लास्टिक प्रतिबंध, सराहनीय कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 6:52 AM
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह दो अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने जा रही है. सरकार का संकल्प है, 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना. सिंगल-यूज प्लास्टिक एक ऐसा प्लास्टिक है, जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते हैं आैर उसकी रीसाइक्लिंग मात्र 7.5 प्रतिशत ही हो पाती है, […]
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह दो अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने जा रही है. सरकार का संकल्प है, 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना. सिंगल-यूज प्लास्टिक एक ऐसा प्लास्टिक है, जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते हैं आैर उसकी रीसाइक्लिंग मात्र 7.5 प्रतिशत ही हो पाती है, बाकी प्लास्टिक मिट्टी में नहीं घुलता है. यह पानी की सहायता से समुद्र में पहुंच जाता है और वहां के जीवों को काफी नुकसान पहुंचाता है. प्रत्येक साल कई लाख टन प्लास्टिक उत्पादन हो रहा है.
दुनियाभर के देश सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को समाप्त करने हेतु कठोर रणनीति बना रहे हैं. अतः इसमें हम सभी को केंद्र की पहल के साथ अपना योगदान करना चाहिए और प्लास्टिक के बदले कांच या मिट्टी या धातु के बने सामान का उपयोग करते प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना साकार करने में मदद करनी चाहिए.
प्रशांत कुमार, पदमा, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










