बोया पेड़ बबूल का तो....
Updated at : 13 Sep 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

एक कहावत है ‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए’. यह मुहावरा आज अमेरिका जैसे देश पर बिल्कुल सटीक बैठता है.आज से ठीक 40 वर्ष पूर्व 24 दिसंबर 1979 को जब तत्कालीन सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में साम्यवादी शासन पर मुजाहिद्दीन आतंकियों की बर्बर कार्रवाई को रोकने हेतु आक्रमण किया था, उस समय […]
विज्ञापन
एक कहावत है ‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए’. यह मुहावरा आज अमेरिका जैसे देश पर बिल्कुल सटीक बैठता है.आज से ठीक 40 वर्ष पूर्व 24 दिसंबर 1979 को जब तत्कालीन सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में साम्यवादी शासन पर मुजाहिद्दीन आतंकियों की बर्बर कार्रवाई को रोकने हेतु आक्रमण किया था, उस समय अमेरिका ने पाकिस्तान के कुछ भटके और दिशाहीन युवकों को भड़काकर ‘तालिबान’ रूपी आतंकवादी जिन्न को आर्थिक और सैन्य मदद देते हुए सोवियत सेना के सामने खड़ा किया था.
वही तालिबानी जिन्न अब अमेरिका को ही धमकी दे रहा है. आज तालिबान को लेकर अमेरिका की हालत सांप-छूछूंदर की हो गयी है. अमेरिका को अपनी असीमित महत्वाकांक्षा को थोड़ा विराम देना चाहिए. बहुत हो चुका. दुनिया के लोगों को अब शांतिपूर्वक अपना जीवन जीने दें.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




