नया मोटर वाहन अधिनियम
Updated at : 05 Sep 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने नये मोटर वाहन अधिनियम को स्थगित करने या पुनर्विचार करने की मांग की है. उनका यह निर्णय स्वागतयोग्य है. अधिकतर परिवारों की मासिक आय 10 हजार या उससे कम है. उस घर का नाबालिग बच्चा बिना अभिभावक को बताये, दोपहिया वाहन लेकर बाहर चला जाता है, तो क्या उसके […]
विज्ञापन
पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने नये मोटर वाहन अधिनियम को स्थगित करने या पुनर्विचार करने की मांग की है. उनका यह निर्णय स्वागतयोग्य है. अधिकतर परिवारों की मासिक आय 10 हजार या उससे कम है.
उस घर का नाबालिग बच्चा बिना अभिभावक को बताये, दोपहिया वाहन लेकर बाहर चला जाता है, तो क्या उसके अभिभावक 25 हजार रुपया का जुर्माना भर सकेंगे? मदिरा पान करके चलाने पर 10 हजार. शहर के बीचों बीच जो मदिरालयों के लाइसेंस दिये गये हैं, क्या उनमें लोग पैदल जायेंगे?
इस संशोधन ने बीमा कंपनियों को खूब फायदा पहुंचाया गया है. मतलब एक्सीडेंट से मृत्यु पर पांच और घायल होने पर ढाई लाख की ही राशि निर्धारित की गयी है. पहले मृतक के हैसियत और जिम्मेदारियों से मुआवजा तय होता था, जो 50 लाख भी हो सकता था. इसलिए इस संशोधित नियम से बहुत कुछ बदलने वाला नहीं है.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




