बिहार में भी डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार में लगभग एक लाख शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की जा चुकी है, मगर अभ्यर्थियों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है. कारण इस बहाली में पूरे भारत वासी को निमंत्रण दिया गया है, जबकि भारत के 16 से ज्यादा राज्यों में डोमिसाइल नीति लागू है. इससे दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा. […]
विज्ञापन
बिहार में लगभग एक लाख शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की जा चुकी है, मगर अभ्यर्थियों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है. कारण इस बहाली में पूरे भारत वासी को निमंत्रण दिया गया है, जबकि भारत के 16 से ज्यादा राज्यों में डोमिसाइल नीति लागू है. इससे दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा. मगर बिहार ऐसा पहला राज्य है, जो पूरे देश के अभ्यर्थियों को बहाली में मौका दे रहा है.
यहां बीटीइटी अभ्यर्थियों की संख्या ही एक लाख के करीब है, लेकिन बहाली में पूरे भारत के सीटेट अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है, जिससे बिहार राज्य के वासियों को नौकरी मिलना बहुत ही मुश्किल है. इसके कारण अभ्यर्थियों में निराशा है. सरकार को डोमिसाइल लागू करने के साथ बीटीइटी अभ्यर्थियों को 10 अंकों का वेटेज देना चाहिए.
प्रीतम राज़, कौआकोल (नवादा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




