सेलफोन से बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

आज सेलफोन का जमाना है. इसका इस्तेमाल बात करने के साथ सोशल एप के माध्यम से तरह-तरह की जानकारी व समाचार प्राप्त करने के लिए होता है. खुद को अपडेट रखने में कोई बुराई नहीं है, मगर आवश्यकता से ज्यादा किसी भी चीज का इस्तेमाल सही नहीं है. इसकी लत रिश्तों में दूरी की वजह […]
आज सेलफोन का जमाना है. इसका इस्तेमाल बात करने के साथ सोशल एप के माध्यम से तरह-तरह की जानकारी व समाचार प्राप्त करने के लिए होता है. खुद को अपडेट रखने में कोई बुराई नहीं है, मगर आवश्यकता से ज्यादा किसी भी चीज का इस्तेमाल सही नहीं है. इसकी लत रिश्तों में दूरी की वजह बन रही है.
हम आसपास रहते हुए भी कई लोगों से बातचीत नहीं कर पाते. यहां तक कि घर के सदस्यों के साथ भी दूरियां बन रही हैं. क्योंकि, सेलफोन की लत इतनी बुरी है कि समय का कुछ पता नहीं चल पाता. अब किशोर और वयस्क के साथ-साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
प्रीतम राज, कौआकोल (नवादा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




