चुनाव आयोग का सराहनीय कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 6:36 AM
जाति और धर्म की राजनीति करने वालों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई काफी सराहनीय कदम है. आये दिन प्रचार-प्रसार के दौरान जनता को जाति और धर्म के नाम पर उलझाया जा रहा है. नेताओं द्वारा चुनाव सभा में विकास के मुद्दों से जनता को भटकाने का पूरा प्रयत्न किया जा रहा है. वहीं, नेताओं की […]
जाति और धर्म की राजनीति करने वालों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई काफी सराहनीय कदम है. आये दिन प्रचार-प्रसार के दौरान जनता को जाति और धर्म के नाम पर उलझाया जा रहा है. नेताओं द्वारा चुनाव सभा में विकास के मुद्दों से जनता को भटकाने का पूरा प्रयत्न किया जा रहा है.
वहीं, नेताओं की भाषा भी अमर्यादित होती जा रही है. चुनाव में जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना असंवैधानिक है. भारतीय संविधान की धारा 123 में जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना मना है. चुनाव आयोग की कार्रवाई से एक संदेश जरूर जायेगा कि चुनाव में प्रतिनिधि जनता के मुद्दों की बात करें न कि जाति और धर्म की.
आयुष राज, आरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










