ePaper

एसिड अटैक पर सख्त कदम उठाये सरकार

Updated at : 22 Apr 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
एसिड अटैक पर सख्त कदम उठाये सरकार

शुक्रवार की रात भागलपुर में एक लड़की पर एसिड अटैक किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी. इससे पहले भी एसिड अटैक की कई घटनाएं घट चुकी हैं. परंतु त्वरित न्याय नहीं मिलने से पीड़ित लड़कियां बदतर जीवन […]

विज्ञापन
शुक्रवार की रात भागलपुर में एक लड़की पर एसिड अटैक किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी. इससे पहले भी एसिड अटैक की कई घटनाएं घट चुकी हैं. परंतु त्वरित न्याय नहीं मिलने से पीड़ित लड़कियां बदतर जीवन बीता रही हैं, वहीं असामाजिक तत्वों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है.
हालांकि इस तरह की घटना विकृत सोच की ही उपज कही जा सकती है. पूर्व में घटीं इस तरह की कई घटनाएं अदालत की लंबी प्रक्रिया में उलझी पड़ी हैं. इससे भी विकृत सोच को बल मिलता है. न्यायपालिका व सरकार को एसिड अटैक जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस व त्वरित कार्रवाई करने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए.
अभिनव कुमार, लोहिया नगर (बेगूसराय)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola