हिंदी पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

Updated at : 30 Jun 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

हिंदी राष्ट्रभाषा होने के बावजूद अपनी अस्मिता और अस्तित्व तलाश रही है और अब इसके प्रसार और सम्मान की पहल पर राजनीतिक किचकिच यह संकेत दे रहा है कि एक बार फिर हिंदी राजनीति का शिकार हो रही है. गृह मंत्रालय किसी पर हिंदी थोप नहीं रही है और यदि यह कह रही है कि […]

विज्ञापन

हिंदी राष्ट्रभाषा होने के बावजूद अपनी अस्मिता और अस्तित्व तलाश रही है और अब इसके प्रसार और सम्मान की पहल पर राजनीतिक किचकिच यह संकेत दे रहा है कि एक बार फिर हिंदी राजनीति का शिकार हो रही है. गृह मंत्रालय किसी पर हिंदी थोप नहीं रही है और यदि यह कह रही है कि कर्मचारी हिंदी का प्रयोग कामकाज में, सोशल साइट पर करें तो इसमें बुरा क्या है?

राष्ट्रभाषा को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम संवैधानिक है. इससे भाषा तो समृद्घ होगी ही, साथ में प्रशासनिक, व्यापारिक और वैश्विक रूप से भी गतिशीलता मिलेगी. वैसे भी भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं. यह कहना कि इससे दक्षिण, पूर्वोत्तर और कश्मीर के लोगों का कामकाज अलग हो जाएगा, बिल्कुल अर्थहीन है. यह भाषा कश्मीर से कन्याकुमारी तक को जोड़ती है, जो प्रेम और बंधुत्व का प्रतीक है.

नेहा चौधरी, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola