राजभाषा के साथ कैसी राजनीति?

Updated at : 27 Jun 2014 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजभाषा के साथ कैसी राजनीति?

हाल में हिंदी को बढ़ावा देने के बारे में एक समाचार क्या छपा, द्रमुक नेता करुणानिधि आगबबूला हो उठे. तमिलनाडु में हिंदी-विरोध राजनीतिक मुद्दा रहा है. हिंदी की हिमायत करनेवालों को भी सावधानी से काम लेना चाहिए. हिंदी विरोधी तत्व ऐसे प्रयत्नों को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं. इससे हिंदी का ही […]

विज्ञापन

हाल में हिंदी को बढ़ावा देने के बारे में एक समाचार क्या छपा, द्रमुक नेता करुणानिधि आगबबूला हो उठे. तमिलनाडु में हिंदी-विरोध राजनीतिक मुद्दा रहा है. हिंदी की हिमायत करनेवालों को भी सावधानी से काम लेना चाहिए.

हिंदी विरोधी तत्व ऐसे प्रयत्नों को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं. इससे हिंदी का ही नुकसान होता है. संभव है कि राजनेता इस प्रकार की अशांति सोच-समझ कर पैदा करते हों. हमारे संविधान ने हिंदी को राजभाषा का दरजा दिया, यानी संघ का सारा कार्य हिंदी में ही किया जायेगा. बाकी भाषाओं को समकक्ष का दरजा दिया गया है.

लेकिन फिर भी कई राज्यों ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार नहीं किया है, जिसके कारण कई जगह अंगरेजी भाषा का ही प्रयोग हो रहा है. अपने ही देश में आज हिंदी भाषा की भूमिका महज रस्म अदायगी भर की रह गयी है.

साकेत कुमार, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola